लापता मानसिक रोगी का हर्ल के रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सिंदरी के मनोहरटांड से लापता परमेश्वर टुडू का शव हर्ल सिंदरी के रेलवे ट्रेक पर मिला। शव विकृत था और गर्दन धड़ से अलग थी। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने आत्महत्या की संभावना जताई है। परिवार ने शव को पहचान लिया और घटनास्थल पर पंचनामा बनाकर शव सौंप दिया गया।

लापता मानसिक रोगी का हर्ल के रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सिंदरी। सिंदरी थाना अंतर्गत मनोहरटांड से पिछले एक माह से लापता परमेश्वर टुडू का शव हर्ल सिंदरी के रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार अहले सुबह को मिला। मृतक की शिनाख्त उसके भाई रवि टुडू ने की। घटनास्थल पर पहुंची सिंदरी पुलिस को रवि टुडू ने बताया कि मृतक परमेंश्वर टुडू पिछले एक माह से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। परंतु परमेंश्वर टुडू की कोई जानकारी नही मिली। शुक्रवार को अचानक परमेश्वर टुडू का शव हर्ल प्रोजेक्ट के ट्रेक पर पाया गया। शव पूरी तरह विकृत था। मृतक की गर्दन धड़ से अलग पडा था। रवि टुडू ने बताया कि मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था।

शव की स्थिति देखते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की ज्यादा संभावना है। हर्ल के एच आर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8.30 की है। रेलवे ड्राईवर से प्राप्त जानकारी के आधार पर विक्रांत कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे रेलवे वेगन हर्ल प्रोजेक्ट में आई थी।तब तक वहां कुछ भी नही था। रेलवे इंजन लगभग 8.30 में वापस जाने लगा तो वहां एक व्यक्ति का शव कटा हुआ पड़ा था।रेलवे ड्राईवर ने घटना की सूचना दी। तब हर्ल प्रबंधन ने सिंदरी पुलिस को सूचित किया। परिजनों के अनुरोध पर घटनास्थल पर ही शव का पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।