पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

Feb 10, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

गोविंदपुर के बागसुमा गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय विजय कुंभकार की लाश मिली। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला। मौत का कारण संदेहास्पद है। मृतक के परिवार में पत्नी और पांच छोटे बच्चे हैं, जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। मामले की जांच जारी है।

पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

गोविंदपुर। गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पानी से शव को निकाला। मृतक की पहचान विजय कुंभकार के रूप में की गई। वह बागसुमा गांव निवासी स्व. लक्ष्मीकांत कुंभकार का पुत्र था। ईंट बनाने के लिए खोदी गई मिट्टी से बने गड्ढे में मुश्किल से ढाई फीट पानी है। मौत का कारण संदेहास्पद बना हुआ है। मृतक गड्ढे के पास क्यों गया था, यह जांच का विषय है। यदि शौच के लिए गया होता तो फुलपैंट का बटन खुला रहता। गड्ढा में शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में वही एकमात्र कमाने वाले थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।