Musical Night Fundraiser for Cancer Patient in Dhanbad Raises 1 Lakh कैंसर पीड़ित युवती की मदद के लिए म्यूजिकल नाइट, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMusical Night Fundraiser for Cancer Patient in Dhanbad Raises 1 Lakh

कैंसर पीड़ित युवती की मदद के लिए म्यूजिकल नाइट

धनबाद में कैंसर पीड़ित युवती की मदद के लिए एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तीन घंटे में एक लाख रुपए जुटाए। पैसे युवती के पिता को सौंपे गए। विधायक मथुरा प्रसाद महतो...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 26 Dec 2024 02:37 AM
share Share
Follow Us on
कैंसर पीड़ित युवती की मदद के लिए म्यूजिकल नाइट

धनबाद, प्रमुख संवाददाता कैंसर पीड़ित युवती की मदद के लिए म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने युवती की मदद के लिए हाथ बढ़ाए और तीन घंटे के प्रोग्राम में एक लाख रुपए जमा हो गए। जमा हुए पैसे को युवती के पिता को सौंपा गया।

रिजेंट अकादमी की ओर से चैरिटी इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देते हुए पीड़ित युवती की मदद की अपील की। संचालक पवन कुमार पांडेय के प्रयास से इस इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, प्रमोद पाठक, उदय प्रताप सिंह, कविता विकास थे। म्यूजिकल नाइट में बतिन काहली के नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कविता विकास, स्नेहप्रभा पांडेय, ममता बनर्जी, प्रीति करण जैसे कवयित्रियों ने कविता पाठ किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शंकर चौहान, राजन शर्मा, विवेक महतो, किशोर का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।