Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMurder of Wife Shyam Kumar Arrested While Fleeing from Bihar to Dhanbad Railway Station
गयाजी में पत्नी की हत्या कर भाग रहा युवक गिरफ्तार

गयाजी में पत्नी की हत्या कर भाग रहा युवक गिरफ्तार

संक्षेप: बिहार के गयाजी में पत्नी रीना देवी की हत्या के आरोपी श्याम कुमार को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ट्रेन से भाग रहा था और गयाजी पुलिस ने उसकी पहचान मोबाइल नंबर के आधार पर की। आरपीएफ और...

Thu, 23 Oct 2025 02:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बिहार के गयाजी में पत्नी 30 वर्षीया रीना देवी की हत्या कर ट्रेन से भाग रहे श्याम कुमार उर्फ श्याम ठाकुर को आरपीएफ, रेल पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। घटना मंगलवार की रात गयाजी के अतरी ब्लॉक के टेउसा-मानपुर मेन रोड की है। आरोपी को गया-आसनसोल ईएमयू से पकड़ा गया है। गयाजी पुलिस से मिली आरोपी की तस्वीर की मदद से टीम ने उसे रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह आसनसोल भागने की फिराक में था। गयाजी पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर श्याम कुमार को ट्रैक किया।

वह अपने साथ अपनी पत्नी रीना देवी का मोबाइल लेकर भागा था। मोबाइल नंबर का टावर ट्रैक कर गयाजी पुलिस ने धनबाद के आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना देकर आरोपी को पकड़ने में मदद करने का अनुरोध किया। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी साझा की। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, धनबाद थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, धनबाद रेल थाना प्रभारी पंकज दास अपनी-अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए। सुबह में जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची टीम ने आरोपी श्याम ठाकुर को दबोच लिया। वह धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतर कर प्लेटफॉर्म के नल में अपना मुंह धो रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। दोपहर बाद गयाजी से पहुंची पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई।