तेज म्यूजिक बजा कर विकास ने अमित को तड़पा-तड़पा कर मारा

Feb 10, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में रिकवरी एजेंट अमित मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है। विकास ने अमित को अपने फ्लैट बुलाकर गड़ांसे से हत्या की। उसने म्यूजिक सिस्टम का साउंड तेज कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। विकास ने अमित से पैसे की अनैतिक मांग की थी, जिसके चलते हत्या की गई।

तेज म्यूजिक बजा कर विकास ने अमित को तड़पा-तड़पा कर मारा

धनबाद, मुख्य संवाददाता सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में हुई रिकवरी एजेंट बाबूडीह पाल नगर अमर-नैना अपार्टमेंट स्थित फ्लैट निवासी अमित कुमार उर्फ अमित मित्तल की हत्या में सोमवार को पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल को जेल भेजा। इससे पूर्व धनबाद थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि म्यूजिक सिस्टम का साउंड तेज कर विकास ने तड़पा-तड़पा कर अमित मित्तल की हत्या की। पुलिस के समक्ष दिए अपने स्वीकारोक्ति बयान में विकास ने दावा किया कि सात फरवरी को उसने अमित को अनैतिक लालच देकर अपने फ्लैट सूर्या हाइलैंड सोसाइटी बुलाया था। करीब दिन के 11.30 बजे अपनी बाइक से अमित उसके घर पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने अपने हॉल में उन्हें बैठाया। एक घंटे बाद अमित ने कहा कि वे गोविंदपुर से लौट कर आते हैं। जैसे ही वह सोफा से उठ कर मुख्य गेट की तरफ बढ़े, विकास ने गड़ांसे से अमित के सिर पर लगातार तीन-चार बार हमला किया। हमले से अमित लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गए। इसके बाद उसने अपने घर का गेट बंद कर लिया और हॉल में साउंड सिस्टम का ऑन कर म्यूजिक बजा दिया। दो घंटे तक वहशी विकास गड़ांसे से अमित के गर्दन, हाथ, कलाई और अंगुली व छाती आदि पर वार करते रहा। पहले रिकवरी एजेंट अपने जान की भीख मांग रहे थे, लेकिन जब उनसे दर्द सहन नहीं हुआ तो उन्होंने विकास से मौत की भीख मांगी। बता दें कि आठ जनवरी को विकास के सूर्या हाइलैंड स्थित डुप्लेक्स प्रगति-36 से अमित मित्तल का शव मिला था। विकास की निशानदेही पर ही उसके फ्लैट की रसोई घर के फ्रीज के पीछे से शव बरामद किया गया था। बातचीत के दौरान धनबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय, धनबाद थाना के एसआई राजेश कुमार, अभिषेक तिवारी, विवेकानंद श्रीवास्तव और सरायढेला के एसआई बालमुकुंद सिंह व धीरज कुमार उपस्थित थे। --- कोरोना काल में डूबा धंधा, कर्ज से बचने के लिए बना हत्यारा विकास ने जेल जाने से पूर्व पुलिस को बताया कि 2019 में उसने पीएनबी के निरसा शाखा से आटा मिल के लिए एक करोड़ चार लाख रुपए लोन लिया था। बदले में सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में स्थित अपने डुप्लेक्स और सिम्पलेक्स के डीड का पेपर गारंटी के तौर पर जमा किया था। छह माह के बाद कोविड 19 का प्रकोप आया और उसका धंध चौपट हो गया। 2022 में किस्त नहीं चुकाने के कारण उसका लोन एनपीए हो गया। 2023 में उसने दोबारा आटा मिल को चलाने का प्रयास किया। तीन-चार महीने बाद अमित आए और बताया कि लोन चुकता नहीं होने के कारण मिल बैंक का हो गया। 2024 में 40 लाख रुपए में अमित ने मिल को बेचवा दिया, इसके एवज में उन्हें 10 लाख रुपए कमीशन भी मिला था। तीन-चार महीने बाद फिर से अमित उसके पास आए और कहा कि तुम्हारे दोनों घरों को बेचने का आदेश मुझे मिल गया है। घर सील कर जल्द ही पूरे परिवार को बाहर निकालने की चेतावनी दी। जब नीलामी रोकने का अनुरोध किया तो अमित ने बैंक मोड़ बुलाकर 40 हजार रुपए का रिश्वत लिया। इसके बाद भी अनैतिक मांग कर रहे थे। --- कान पर कैंची रख गड़ांसे से ठोक दिया विकास ने बताया कि जब मौत की भीख मांगते-मांगते अमित बोहोश होने लगे तो कैंची कान के पास रखकर उसने गड़ांसे से ठोक दिया, जिससे कैंच सिर में पूरी तरह से घुस गई और उनकी मौत हो गई। घर में रखे पांवदान से फर्श पर फैले खून को साफ किया। खून लगा अपना कपड़ा छत पर रखकर कंबल से ढंक दिया था। कोलाकुसमा मथुरा नगर के पास पीसीसी सड़क पर ले जाकर अमित की बाइक खड़ी कर दी और बाइक की चाभी और मोबाइल झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस को भरमाने के लिए अमित के मोबाइल से उनकी पत्नी से 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।