
वासेपुर मर्डर केस में तुलसी के इर्द-गिर्द घूम रही तफ्तीश
धनबाद के मटकुरिया काली मंदिर के पास टोटो चालक सोनू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने तुलसी विश्वकर्मा और पप्पू पहाड़ी को संदिग्ध माना है। सोनू के भाई ने दोनों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कई युवकों को...
धनबाद, मुख्य संवाददाता। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर के मटकुरिया काली मंदिर के पंचायत भवन के पास रविवार की देर रात टोटो चालक सोनू यादव की हत्या में पुलिस की तफ्तीश पास में रहने वाले तुलसी विश्वकर्मा और पप्पू पहाड़ी के इर्द-गिर्द घूम रही है। सोनू के भाई राजकुमार यादव ने शिकायत में दोनों को शक के आधार पर नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस हत्या के उद्भेदन के करीब पहुंच चुकी है। बुधवार को खुलासा हो सकता है। पुलिस कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राजकुमार ने बताया कि 10 दिन पहले उसके भाई का तुलसी से विवाद हुआ था।
विवाद के दौरान तुलसी ने सोनू को गाली दी थी। इसपर दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। राजकुमार ने बताया कि भाई के मृत शरीर को लेकर श्मशान जाने के दौरान उसने तुलसी को धोबिया तालाब के पास खाली बदन लेटे देखा था। उसकी शर्ट बगल में एक लकड़ी पर टंगी थी। उसके बाएं हाथ की अंगुली कटी थी। हथेली के ऊपर भी जख्म के ताजे निशान थे। भाई ने बताया कि पप्पू पहाड़ी से भी भाई का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसने भी भाई को जान मारने की धमकी दी थी। इन्हीं दोनों पर हत्या का संदेह जताया था। हिरासत में लिए गए फेंकना नामक युवक से पुलिस को अहम जानकारी मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




