नाले का जामा पानी से युवक का शव बरामद
जोड़ापोखर में डुमरी दो नम्बर के खाली मैदान स्थित नाले से संतोष शर्मा (42) का शव बरामद हुआ है। परिजन इसे हत्या मानते हैं और शव को उठाने से रोका। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की है और दूसरे की तलाश जारी है। क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नम्बर खाली मैदान स्थित नाले का जामा पानी से मुनेश्वर शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा 42 वर्षीय का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजन और लोग इसे हत्या मान रहे हैं। सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष जुट गए और शव को ले जाने से रोक दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जब तक अपराधी पकड़ा नही जाएगा शव को उठाने नही दिया जाएगा। घटनास्थल पर चखना, शराब की बोतल पड़ी हुई है। मृतक का पैंट खुला था। घरों से निकले वाला जमा पानी में शव को दबा दिया गया था, ताकि किसी की नजर नहीं पड़े।
पूरा शरीर पर कचरे से भर गया था मृतक की चप्पल बिखरी पड़ी है। मृतक की पत्नी और दो लड़का उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष है। रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर डुमरी सात नम्बर में एक अन्य युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस से उद्भेदन की मांग कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


