शिलान्यास के इंतजार में निगम की 30 योजनाएं अटकीं

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

छह साल बाद नगर निगम चुनाव के बाद विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होने की उम्मीद थी, लेकिन 30 महत्वपूर्ण योजनाएं शिलान्यास के इंतजार में तीन महीने से अटकी हैं। धनबाद नगर निगम में शिलान्यास को लेकर खींचतान जारी है। 20 मई को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।

शिलान्यास के इंतजार में निगम की 30 योजनाएं अटकीं

छह साल बाद नगर निगम चुनाव हुआ तो लगा कि विकास की योजनाएं तेज रफ्तार से दौड़ेंगी। कई योजनाओं पर काम शुरू भी हुआ लेकिन 30 से अधिक ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं है, जो शिलान्यास के इंतजार में तीन महीने से अटकी पड़ी हुई हैं। एग्रीमेंट कराने के बाद भी संवेदक काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। सड़क, नाली और पार्क की योजनाओं का काम शिलान्यास के इंततार में शुरू नहीं हो पा रहा है। कई ऐसे संवेदक हैं, जिनके काम को खत्म करने की भी समय सीमा समाप्त हो गई है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। लगभग 25 करोड़ से अधिक की छोटी योजनाएं लटकी पड़ी हैं। धनबाद नगर निगम में पिछले एक महीने से शिलान्यास को लेकर खींचतान चल रही है।

शिलान्यास कार्यक्रम की रद्दी

अभी पिछले हफ्ते नौ बड़ी योजनाओं के शिलान्यास के लिए 20 मई को तिथि निर्धारित थी, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया। सभी योजनाएं शहर में पार्क निर्माण के लिए थीं। इसका टेंडर फाइनल हो चुका है और एग्रीमेंट भी संवेदक कर चुके हैं लेकिन शिलान्यास नहीं होने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। 20 मई को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम के लिए निकाले गए पत्र में मेयर, सांसद, डिप्टी मेयर और पार्षद को आमंत्रण दिय गया था लेकिन इसमें विधायक का नाम शामिल नहीं था। इसे लेकर भी आनेवाले समय में विवाद होना तय है।

योजनाओं की सूची

---------

शिलान्यास के इंतजार में नौ बड़ी योजनाओं का काम शुरू नहीं

वृंदावन कॉलोनी में तालाब का जीर्णोद्धार : 1.25 करोड़ रुपए

गुहीबांध तालाब का जीर्णोद्धार : 01करोड़ रुपए

कुसुम बिहार फेज वन में पार्क निर्माण : 1.20 करोड़ रुपए

चनचनी कॉलोनी में पार्क निर्माण : 1.71 करोड़ रुपए

सिंदरी में मैदान, ग्रीन पैच का निर्माण : 2.45 करोड़ रुपए

आजाद नगर गफ्फार कॉलोनी में पार्क निर्माण : 66.48 लाख रुपए

हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार : 1.30 करोड़ रुपए

चासनाला सूर्य मंदिर पार्क : 2.10 करोड़ रुपए

वार्ड 33 में सूर्यमंदिर पार्क : 1.41 करोड़ रुपए

-------

अनूप सामंता, चीफ इंजीनियर :- 20 मई को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में मेयर शामिल नहीं हो पा रहे थे, इसी वजह से स्थगित किया गया। जल्द ही नई तिथि घोषित होगी। धीरे-धीरे सभी योजनाओं का शिलान्यास कराकर काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

कितनी योजनाएं शिलान्यास के इंतजार में हैं?
30 से अधिक महत्वपूर्ण योजनाएं शिलान्यास के इंतजार में हैं।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।