ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसात को एक हजार करोड़ का बजट पेश करेगा नगर निगम

सात को एक हजार करोड़ का बजट पेश करेगा नगर निगम

सात मार्च को धनबाद नगर निगम अपना बजट पेश करेगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नगर निगम निगम का बजट लगभग एक हजार करोड़ का हो सकता है। पिछली बार यह बजट 452 करोड़ का...

सात को एक हजार करोड़ का बजट पेश करेगा नगर निगम
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 03 Mar 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

सात मार्च को धनबाद नगर निगम अपना बजट पेश करेगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नगर निगम निगम का बजट लगभग एक हजार करोड़ का हो सकता है। पिछली बार यह बजट 452 करोड़ का था। सात मार्च को नगर निगम बोर्ड की बैठक में बजट पारित कराकर सरकार के पास भेजा जाएगा।

नगर निगम में बजट की तैयारी शुरू हो गई है। निगम के अधिकारियों ने रांची नगर निगम के पिछले साल के बजट की कॉपी मंगवाकर उसका अध्ययन किया। रांची की तर्ज पर ही धनबाद का बजट बनाने की तैयारी है। पांच मार्च को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बजट को रखा जाएगा। वहां से पारित कराकर इसे बोर्ड में रखा जाएगा। इस सरकार में यह अंतिम बोर्ड बैठक मानी जा रही है। अप्रैल में आचार संहिता लगने के बाद कोई बैठक नहीं हो सकती है। सरकार द्वारा नगर निगम को नए वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित बजट का प्रयोग अब निगम चुनाव में जीतकर आए बोर्ड के नए सदस्य करेंगे।

पिछली बार मांगा 452 करोड़, मिला 255 करोड़

पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 452 करोड़ का बजट पेश किया था। लेकिन सरकार की ओर से 255 करोड़ रुपए ही राशि मिली थी। जिसमें 24 करोड़ की राशि टैक्स से प्राप्त हुई थी। इस बार निगम ने अपन बजट लगभग एक हजार करोड़ का हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें