ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपौधरोपण के लिए रेस हुआ नगर निगम

पौधरोपण के लिए रेस हुआ नगर निगम

नगर निगम धनबाद पौधरोपण के लिए रेस हो गया है। नए नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने शनिवार को वार्डपार्षदों, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठनों व अन्य संगठनों के साथ बैठक...

पौधरोपण के लिए रेस हुआ नगर निगम
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 09 Sep 2018 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम धनबाद पौधरोपण के लिए रेस हो गया है। नए नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने शनिवार को वार्डपार्षदों, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठनों व अन्य संगठनों के साथ बैठक की। पौधरोपण के लिए सुझाव मांगते हुए कहा गया कि अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक जगहों व बाउंड्रीवाल वाले जगहों पर पौधे लगाने की तैयारी करें। जगहों की सूची तैयार करें। निगम क्षेत्र में डेढ़ लाख पौधे लगाने की योजना है। 14वें वित्त आयोग से नगर निगम को पौधरोपण के लिए नौ करोड़ रुपए मिले हैं। पहले चरण में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग ने नीम, शिरिश, अमलतास, पेल्टोफार्म, रेनट्री लगाने का सुझाव दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें