ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद20 किलो का कोहड़ा और पांच किलो की मूली देख हैरान हुए सांसद-विधायक

20 किलो का कोहड़ा और पांच किलो की मूली देख हैरान हुए सांसद-विधायक

जिलास्तरीय किसान मेला का आयोजन जिला परिषद मैदान में किया गया। जिलेभर से आए किसानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी इसमें लगाई। पलानी से आए किसान दिलीप महतो का 20 किलो का कोहड़ा देखकर सांसद विधायक दंग...

20 किलो का कोहड़ा और पांच किलो की मूली देख हैरान हुए सांसद-विधायक
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 26 Feb 2020 02:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जिलास्तरीय किसान मेला का आयोजन जिला परिषद मैदान में किया गया। जिलेभर से आए किसानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी इसमें लगाई। पलानी से आए किसान दिलीप महतो का 20 किलो का कोहड़ा देखकर सांसद विधायक दंग रह गए। वहीं पलानी के ही किसान किशोर महतो की पांच किलो की मूली भी लोगों को हैरान कर रही थी। जिलेभर से 200 से अधिक किसानों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी इस मेले में लगाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसान प्रोत्साहित होते हैं। सांसद ने कहा कि जैसे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय किसान का नारा देकर किसानों को उत्साहित किया था, उसी प्रकार सरकार को भी इस दिशा में काम करना चाहिए, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। विधायक धनबाद राज सिन्हा ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने का यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक, हजारीबाग, डॉ ब्रजेश दुबे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से अवगत कराना तथा उनके विभिन्न प्रश्नों का समाधान करना है। मौसम के प्रभाव से बचने के लिए उन्होंने किसानों से संरक्षित खेती करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, जिला कृषि पदाधिकारी असीम रंजन एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी एके कुजूर, जिला मत्स्य पदाधिकारी मो मुजाहिद अंसारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बिपिन महथा थे।

----------

70 किलो का बकरा रहा आकर्षण का केंद्र

मेला में 70 किलो ग्राम वजन का बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कहलडीह (धोखरा) के रहनेवाले इसके मालिक विवेक कुमार महतो ने बताया कि यह बकरा हरियाणा से 3 साल पहले लाए थे। प्रतिदिन बकरे को गेहूं, चना, घास, चोकर खिलाया जाता है। बकरे का वजन लगभग 70 किलो है। मेला में मत्स्य विभाग द्वारा छठ में घाटों की सुरक्षा करनेवाले 25 गोताखोरों को 600-600 के चेक दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें