
माउंटेन मैन पुण्यतिथि पर बौद्ध महासभा ने जुलूस निकाल दी श्रद्धांजलि
धनबाद जिला भारतीय बौद्ध महासभा ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर झरिया में मोटर साईकिल यात्रा निकाली। यात्रा बस्ताकोला, बाटा मोड़, और श्रमिक चौक होते हुए बुद्ध विहार में समाप्त हुई। भिक्खु एम....
झरिया, प्रतिनिधि। धनबाद जिला भारतीय बौद्ध महासभा ने प्राकृति उपासक माउंटेन मैन की पुण्यतिथि पर रविवार को झरिया कतरास मोड़ से मोटर साईकिल यात्रा निकाली गई। जो बस्ताकोला, बाटा मोड़, श्रमिक चौक होते हुए जिला परिषद पहुंची। जहां पर सैकड़ो महिला पुरूषों ने हाथों में माउंटेन मैन की तस्वीर, भगवान बुद्ध की मूर्ति एवं सम्राट अशोक, डा. अम्बेडकर की तस्वीर के साथ हाथो में पंचशील झंडा लेकर एक विशाल धम्म यात्रा निकला जो जगजीवन नगर में स्थापित बुद्ध विहार में आई। मुख्य अतिथि भिक्खु एम. के. राजन यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।मेडिटेशन हॉल में एक धम्म सभा हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम बच्चन ने किया।

दशरथ मांझी के जीवन संघर्षो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कहा कि दशरथ मांझी जिन्हें माउंटेन मैन के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 1934 में बिहार के गया जिले के पास गेहलौर गांव में हुई थी। 1959 में अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद वे 22 सालों तक अकेले ही हथौडे और छेनी से पहाड़ काटकर रास्ता बनाया। उन्होंने खुद से बदलाव कि सीख दी । सभा को शिवबालक पासवान, सुबल दास, अशोक महतो अधि. भास्कर आनंद, बीरेंद्र, विक्रांत, गौरी चेता,विक्रांत, आर.के. कनौजिया ने संबोधित किया। मौके पर जुगल,रविंद्र सिंह, राजकुमार दास, शंकर भुइयां, उपेंद्र बौद्ध, श्वेता, अंजलि, निर्मला, नंदनी, लक्ष्मी, सत्येंद्र, राकेश, संदीप, विपिन, शिवशंकर,चंद्रशेखर, शिवबली, जंग बहादुर, मृतुन्जय, रण्धीर, शंकर, कोशिला, रामप्रीत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




