Dhanbad News: कुमारधुबी स्टेशन के समीप से बाइक चोरी
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: कुमारधुबी स्टेशन के पास चाय दुकान के पास एक बाइक चोरी हो गई। संगीता देवी ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनका पति धनबाद न्यायालय जा रहे थे, जब यह घटना हुई। लौटने पर उन्होंने देखा कि बाइक गायब थी।

Dhanbad News: कुमारधुबी स्टेशन के समीप चाय दुकान के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। पंचेत निवासी संगीता देवी ने मंगलवार को चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि पति मनोज कुमार सिंह मुकदमा के सिलसिले में धनबाद न्यायालय जा रहे थे। बाइक कुमारधुबी स्टेशन के पास परिचित की चाय दुकान के पास खड़ी की थी। लौटने पर बाइक चोरी हो चुकी थी।


