ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमेंशन और भाजपा कार्यालय में मोदी आहार का समापन

मेंशन और भाजपा कार्यालय में मोदी आहार का समापन

पिछले एक सप्ताह से सिंह मेंशन और भाजपा कार्यालय में जरूरतमंदों को मिल रहा मोदी आहार का रविवार को समापन हो...

मेंशन और भाजपा कार्यालय में मोदी आहार का समापन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 18 May 2020 02:59 AM
ऐप पर पढ़ें

पिछले एक सप्ताह से सिंह मेंशन और भाजपा कार्यालय में जरूरतमंदों को मिल रहा मोदी आहार का रविवार को समापन हो गया। दोनों जगह औसतन पांच-पांच सौ लोगों को रोजाना भोजन मिल रहा था। समापन अवसर पर लजीज भोजन परोसा गया।

भाजपा कार्यालय में सांसद पशुपतिनाथ सिंह मौजूद थे। अवसर पर उन्होंने मोदी आहार संचालित कर रहे मुकेश पांडेय सहित कई को सम्मानित किया। वहीं सिंह मेंशन में रागिनी सिंह ने छोटे-छोटे बच्चों को भोजन करा समापन किया। बोली सिंह मेंशन के साथ-साथ झरिया में भी मोदी आहार वितरण कार्यक्रम चल रहा है। मेंशन में 17 तक ही प्रशासन से स्वीकृति थी। झरिया में अभी जारी रहेगा। छोटे-छोटे बच्चों को भोजन कराने से आत्म संतुष्टि हो रही है। इस अवसर पर गुरपाल सिंह, एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, अमरेश सिंह, तमाल राय, पार्षद सावित्री देवी पासवान, महंत पांडेय, आनंद खंडेलवाल, अवध बिहारी सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें