स्टेडियम बचाने के लिए विधायक ने सीएमडी को लिखा पत्र

Feb 15, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

सिजुआ विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर सिजुआ स्टेडियम को संरक्षित और विकसित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम उपेक्षा का शिकार हो रहा है और स्थानीय लोगों को इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। यदि प्रबंधन ने कोई कार्रवाई की, तो आंदोलन होगा।

स्टेडियम बचाने के लिए विधायक ने सीएमडी को लिखा पत्र

सिजुआ, प्रतिनिधि। विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र देकर सिजुआ स्टेडियम को संरक्षित व विकसित करने की मांग की है। इसमें लिखा है कि सिजुआ स्टेडियम धनबाद जिला के प्रमुख स्टेडियमों में से एक है, जो बीसीसीएल द्वारा संचालित है। गत कुछ दिनों से यह विभागीय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि प्रबंधन साजिश के तहत इसके अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। यदि जनभावना के विरुद्ध इस स्टेडियम के अस्तित्व पर किसी प्रकार का संकट होगा, तो जनाक्रोश विशाल आंदोलन का स्वरूप ले सकता है। बता दें कि इन दिनों सिजुआ स्टेडियम प्रबंधकीय उपेक्षा का शिकार हो गया है।

इस कारण स्टेडियम की स्थिति धीरे-धीरे दयनीय स्थिति में आ गया है। साथ ही स्टेडियम की देखभाल करने वाले माली सोमनाथ दलाई को भी करीब दो वर्षों से मानदेय नहीं मिला है। इस मामले को लेकर सिजुआ एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।