विधायक राज सिन्हा सोमवार को शहर को खुद सेनेटाइज करने निकले। वह अपने समर्थकों के साथ हाउसिंग कॉलोनी पहुंचे और उन्होंने अपने हाथों से फॉगिंग मशीन से कॉलोनी को सेनेटाइज किया। इस क्रम में उन्होंने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के घर को भी सेनेटाइज किया।
उन्होंने बताया कि कई दिनों से लगातार लोगों का फोन आ रहा था। मुहल्ला और घरों को सेनेटाइज करने की मांग की जा रही थी। कई बार नगर आयुक्त को भी फोन से इसकी जानकारी दी। धनबाद शहर काफी बड़ा है। इस कारण निगम भी हर जगह नहीं पहुंच रहा है। इस बात को ध्यान में रख खुद सेनेटाइज करने निकले हैं। इसके लिए एक मशीन की व्यवस्था की है। वैशाखी के शुभ अवसर पर सेनेटाइजेशन का काम शुरू किया है, यह आगे भी जारी रहेगा। हर दिन सुबह और शाम को सेनेटाइजेशन का काम होगा। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि मनोरंजन सिंह, राजन सिन्हा, साकेत कुमार, नागेन्द्र राय, पप्पू सिंह एवं मनोज मालाकार भी थे।