ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादविधायक ने सड़क का शिलान्यास किया

विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया

विधायक ढुलू महतो ने डुमरा-केशरगढ़ सड़क मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास कियाविधायक ढुलू महतो ने डुमरा-केशरगढ़ सड़क मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास कियाविधायक...

विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 01 Nov 2023 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बाघमारा (कतरास)। प्रतिनिधि बाघमारा के डुमरा से माटीगढ़ तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने किया। विधायक ने कहा कि बाघमारा में सभी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि यहां के लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जलेश्वर महतो दो बार विधायक के साथ प्रदेश मंत्री रहे। उन्होंने विकास कार्य की ओर ध्यान नहीं दिया। बाघमारा की सड़कें जर्जर रहती थी। उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो भ्रष्ट है। इनकी मानसिकता खत्म हो चुकी है। इन्हें काके में भर्ती किया जाना चाहिए। विधायक ने बाघमारा हाई स्कूल का जीर्णोद्धार कार्य भी करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि धनबाद में सरेआम गोली चल रहा है। व्यपारियों का आंदोलन चल रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना है। मौके पर प्रमुख गीता देवी, बच्चू राय, राजू शर्मा, डबलू महथा, सुरेश साव, विपिन ठक्कर, नीरज साव, प्रमोद सिंह आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें