Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMLA Chandradev Mahto Visits Family of Accident Victim Naresh Rajwar in Baliyapur

केंदुआटांड़ में विधायक ने ली पीड़ित परिवार की सुध
संक्षेप:
बलियापुर के विधायक चंद्रदेव महतो ने शनिवार को मृतक नरेश रजवार के परिवार से मुलाकात की। परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता का आश्वासन दिया गया। नरेश की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई थी,...
Oct 04, 2025 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
बलियापुर। विधायक चंद्रदेव महतो शनिवार को केंदुआटांड़ निवासी मृतक नरेश रजवार के यहां पहूंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, पंसस हीरालाल महतो आदि मौके पर थे। परिजनों का कहना है कि मृतक की मौत गुरूवार की रात थाना से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी। हालांकि परिजनों ने इसको ले थाना में कोइ शिकायत नहीं की। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से निहायत ही गरीब है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




