चंद्रदेव ने उठाया बायो मेडिकलवेस्टेज के निस्तारण में गड़बड़ी का मामला

Feb 28, 2026 03:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

विधायक चंद्रदेव महतो ने विधानसभा में बायो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण में गड़बड़ी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में मॉनिटरिंग एजेंसियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं, जिससे संक्रमण फैल रहा है। टुंडी विधायक मथुराप्रसाद महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने भी कार्रवाई की मांग की।

चंद्रदेव ने उठाया बायो मेडिकलवेस्टेज के निस्तारण में गड़बड़ी का मामला

विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को विधानसभा में एसएनएमएमसीएच, सदर अस्पताल सहित विभिन्न जिलों में बायो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण में गड़बड़ी का मामला जोरदार ढंग से उठाया। कहा कि धनबाद, देवघर, रामगढ़, पाकुड़, लोहरदगा सहित विभिन्न जिलों में बायो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण को ले अधिकृत की गई मॉनिटरिंग एजेंसियां धरातल पर काम नहीं कर रहीं हैं। इसके कारण अस्पताल सहित आसपास के इलाके में संक्रमण बढ़ रहा है, जो स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक है। टुंडी विधायक मथुराप्रसाद महतो व निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने भी मामले में कार्रवाइ की मांग की। मंत्री ने मामले जांच कर कार्रवाइ का भरोसा विधायक महतो को दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।