Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMithlesh Das Awarded Teachers Excellence Award 2025 for Contribution in Education
नुनुडीह के शिक्षक मिथलेश दास को मिला टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड

नुनुडीह के शिक्षक मिथलेश दास को मिला टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड

संक्षेप:

झरिया के नवजीवन एकेडमी के निदेशक मिथलेश दास को टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान 7 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में दिया गया, जहां 221 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दास ने...

Sep 10, 2025 05:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, वरीय संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए नवजीवन एकेडमी, नुनुडीह के निदेशक मिथलेश दास को टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था (इप्टा) द्वारा 7 सितंबर को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची, जमशेदपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए 221 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ईप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी ने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं और निजी शिक्षकों के लिए शीघ्र शिक्षक सम्मान योजना लागू होनी चाहिए। सम्मान मिलने पर मिथलेश दास ने इसे आपने संस्थान के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।