प्रेमी के साथ दोबारा भाग गई किशोरी, थाने में शिकायत
धनबाद में 16 साल की किशोरी दोबारा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर लापता है। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि लड़की ट्यूशन जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। आशंका है कि वह 20 वर्षीय आदित्य चौहान के साथ भाग गई है।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। महज 16 साल की किशोरी दोबारा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर दो दिनों लापता है। माडा कॉलोनी में रहने वाले किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत मंगलवार को धनबाद थाना में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह जून की शाम वह ट्यूशन जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। जब ट्यूशन जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि वह ट्यूशन गई ही नहीं थी। पिता ने आशंका जताई कि पुत्री कोयला नगर के 20 वर्षीय आदित्य चौहान के साथ भाग गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 दिंसबर को उनकी लड़की अदित्य चौहान के साथ घर से दो दिन के लिए कहीं चली गई थी।
पिछली बार उसने एक इंस्टाग्राम आईडी से अपनी और आदित्य की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था। बार-बार आरोपी लड़का बहला-फुसला कर उनकी पुत्री को अपने साथ ले जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


