घनुडीह से गायब नाबालिग लड़की हजारीबाग रोड से बरामद
झरिया के घनुडीह मोहरी बांध से लापता नाबालिक लड़की को हजारीबाग रोड से बरामद किया गया है। लड़की ने बताया कि उसका अपहरण हुआ था। जीआरपी ने परिजनों को सूचित किया और चाइल्ड वेलफेयर विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

झरिया। झरिया के घनुडीह मोहरी बांध से लापता नाबालिक लड़की हजारीबाग रोड से बरामद हुई है। शुक्रवार की सुबह से वह गायब थी। हजारीबाग रोड में ट्रेन से जा रही थी। तभी जीआरपी ने लड़की को बरामद कर लिया। जबकि उसका अपहरण करने वाले युवक भाग खड़े हुए। लड़की ने जीआरपी को बताया है कि उसका अपहरण हुआ था। इसके बाद परिजनों को जीआरपी ने सूचना दी। परिजनों की सूचना पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने जीआरपी हजारबाग रोड से दूरभाष पर बात की। इसके बाद जीआरपी ने चाइल्ड वेलफेयर विभाग को सौंपने की बात कही। उसे गिरिडीह में चाइल्ड वेलफेयर विभाग को देर रात तक सौंप दिया।
परिजनों ने कहा है कि चाइल्ड वेलफेयर विभाग से ही बच्ची मिल पाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


