ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबेकारबांध से गांडेय की लापता महिला बरामद

बेकारबांध से गांडेय की लापता महिला बरामद

गांडेय/ धनबाद। गिरिडीह के गांडेय से लापता महिला धनबाद के बेकारबांध से बरामद की गई। गुरुवार की रात वह बेकारबांध में भटकती हुई टाइगर जवानों को...

बेकारबांध से गांडेय की लापता महिला बरामद
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 17 Oct 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

गांडेय/ धनबाद। गिरिडीह के गांडेय से लापता महिला धनबाद के बेकारबांध से बरामद की गई। गुरुवार की रात वह बेकारबांध में भटकती हुई टाइगर जवानों को मिली। वह टाइगर जवानों के साथ जाने को राजी नहीं हुई। बाद में पिंक पेट्रोलिंग की टीम उसे लेकर महिला थाने पहुंची। वह बार-बार कह रही थी कि कोई उसे मार देगा। पुलिस के पूछने पर कि कौन मार देगा, वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। उसकी पहचान पानमुनि देवी के रूप में हुई है। फिलहाल गांडेय पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई है। शनिवार को सभी धनबाद पहुंचेंगे। इधर, महिला के पिता मुंशी मुर्मू ने गांडेय पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पानमुनि देवी पति बड़हुलाल सोरेन अपने ससुराल से इलाज कराने के नाम पर घर से 10 अक्तूबर को गिरिडीह के लिए निकली। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। महिला के नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने गांडेय थाने में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई‌। महिला का मायका ताराटांड़ थाने के पंदनाटाड़ गांव में है, जबकि ससुराल गांडेय थाने क्षेत्र के भलुआ गांव में है। महिला झाड़ फूंक का काम करती थी। गांडेय थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि धनबाद पुलिस ने उस बरामद कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें