बरोरा से लापता किशोरी साहिबगंज स्टेशन से बरामद
बरोरा बस्ती से लापता 14 वर्षीय किशोरी को रेल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर साहिबगंज रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया। किशोरी 2 मई को घर से लापता हुई थी। सामाजिक संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट और बाल कल्याण समिति के सहयोग से उसे रेस्क्यू किया गया और अस्थायी बालिका गृह भेजा गया।

बरोरा बस्ती से लापता 14 वर्षीय किशोरी को रेल पुलिस ने सामाजिक संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सहयोग से 24 घंटे के भीतर साहिबगंज रेलवे स्टेशन से छह मई को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारी मनोज चातोंबा के नेतृत्व में पुलिस टीम को साहिबगंज रवाना किया गया है। बालिका दो मई को घर से लापता हो गई थी। मामले की सूचना मिलने पर संस्था के ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने परिजनों से मिलकर बरोरा थाना में मामला दर्ज कराया तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के साथियों को सूचना दी।
बालिका को बारहरवा-साहेबगंज रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति, साहेबगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे अस्थायी रूप से बालिका गृह भेजा गया। खोज अभियान में आश्रय संस्था देवघर व मंथन साहेबगंज की भूमिका सराहनीय रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


