ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादईस्टर संडे पर पूर्वजों को याद किया गया

ईस्टर संडे पर पूर्वजों को याद किया गया

ईस्टर संडे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए और एक-दूसरे को ईस्टर की बधाइयां दी। सुबह 3 बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। कब्र पर कैंडल जलाकर अपने परिवार की...

ईस्टर संडे पर पूर्वजों को याद किया गया
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 02 Apr 2018 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

ईस्टर संडे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए और एक-दूसरे को ईस्टर की बधाइयां दी। सुबह 3 बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। कब्र पर कैंडल जलाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

ईस्टर को लेकर रविवार तड़के चार बजे प्रार्थना सभा हुई। इसमें पास्टर ने बाइबिल का वचन सुनाया। पास्टर ने कहा कि आज ही के दिन प्रभु ईसा मसीह जी उठे थे। इसलिए यह दिन पवित्र और आनंदित करने वाला है। इस अवसर पर मैथोडिस्ट चर्च की प्रार्थना सभा संत मेरी चर्च में हुई। युवाओं ने स्वयं तैयार किए गए गीत प्रस्तुत किए। गांधी रोड स्थित एजी चर्च में भी प्रार्थना सभा हुई। ईस्टर के मौके पर पवित्र भोज का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें