नाबालिग से ज्यादती मामले में जेल भेजा गया आरोपी
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
तेतुलमारी थाना क्षेत्र में एक हार्डकोक भट्ठे में नाबालिग के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

तेतुलमारी थाना क्षेत्र के एक हार्डकोक भट्ठे में बुधवार को हुई नाबालिग के साथ ज्यादती के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत पर आरोपी देवघर निवासी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर युवती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि बुधवार की शाम आरोपी ने युवती को रुपए का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


