Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMinor Girl Assaulted Accused Bholakumar Arrested in Jharkhand under POCSO Act
ज्यादती करने के आरोपी को घनुडीह पुलिस ने भेजा जेल

ज्यादती करने के आरोपी को घनुडीह पुलिस ने भेजा जेल

संक्षेप:

झरिया के बालूगद्दा में नाबालिक लड़की के साथ मारपीट और ज्यादती के प्रयास के आरोपी भोला कुमार को घनुडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत...

Aug 30, 2025 05:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

अलकडीहा, प्रतिनिधि। झरिया बालूगद्दा में नाबालिक लड़की के साथ मारपीट व ज्यादती का प्रयास करने के आरोपी भोला कुमार को घनुडीह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया। आरोपी भोला कुमार की गिरफ्तारी झरिया थाना क्षेत्र के बालूगद्दा स्थित लिलोरी मंदिर के समीप से की गई। इस दौरान घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि कि पीड़िता की मां के लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। कांड संख्या 54/25 पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। बताते हैं कि 2 दिन पूर्व बालू गदा के ही रहने वाली नाबालिक के परिजन पैसे मांगने को लेकर बच्ची भोला के घर गई थी।इसी

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दौरान भोला उसके साथ मारपीट की थी और ज्यादती का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां ने घनुडीह ओपी में की थी। भोला नशे का भी आदि बताया जाता है।