गलफरबाड़ी में बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
कुमारधुबी में शनिवार को धनबाद के माइनिंग ऑफिसर्स ने जीटी रोड पर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। चालकों ने कोई कागजात नहीं दिखाए, जिसके बाद ट्रैक्टर पुलिस को सौंप दिए गए। खनन विभाग ने एक लाख का जुर्माना लगाया, जिसकी न pago करने पर माइनिंग आफिसर ने कार्रवाई की चेतावनी दी।

कुमारधुबी। गलफरबाड़ी ओपी के पास जीटी रोड पर शनिवार की शाम धनबाद के माइनिंग ऑफिसर्स ने जांच के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। दोनों गाड़ी के चालकों ने बालू से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया। पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों को जांच के बाद गलफरबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। खनन विभाग की इस कारवाई से बालू माफियाओं में हडकंप है। बताया जाता है कि खनन विभाग ने चालान नहीं दिखाने पर एक लाख जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर माइनिंग आफिसर ने गलफरबाड़ी ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की बात कह धनबाद लौट गए।
ये भी पढ़ें:सूक्की साइफन पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


