ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमध्य विद्यालय के हेडमास्टर ने हाई स्कूल शिक्षकों का किया वेतन निर्धारण

मध्य विद्यालय के हेडमास्टर ने हाई स्कूल शिक्षकों का किया वेतन निर्धारण

मध्य विद्यालय के हेडमास्टर ने हाई स्कूल शिक्षकों का सेवा सत्यापन व वेतन निधारण किया है। मामला संज्ञान आने पर डीईओ डा. माधुरी कुमारी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू के प्रभारी प्रधानाध्यापक शेषनाथ...

मध्य विद्यालय के हेडमास्टर ने हाई स्कूल शिक्षकों का किया वेतन निर्धारण
Center,DhanbadFri, 02 Jun 2017 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य विद्यालय के हेडमास्टर ने हाई स्कूल शिक्षकों का सेवा सत्यापन व वेतन निधारण किया है। मामला संज्ञान आने पर डीईओ डा. माधुरी कुमारी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू के प्रभारी प्रधानाध्यापक शेषनाथ सिंह को शोकॉज किया है। हाई स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक शेषनाथ सिंह को हटाकर रंजीत कुमार को बनाया गया है। लेकिन रंजीत कुमार को अब तक प्रभार नहीं सौंपा गया है। डीईओ ने रंजीत कुमार को भी स्पष्टीकरण जारी कर पूछा है कि आदेश के बाद भी विद्यालय का प्रभार प्राप्त नहीं किया है। दो दिनों में स्पष्टीकरण दें। शेषनाथ सिंह को जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालय का प्रभार नहीं दिया गया है। मध्य विद्यालय टुंडू के प्रधानाध्यापक है। यह स्कूल हाई स्कूल बन चुका है। शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। फिर किस परिस्थिति में सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान में उक्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण आपके द्वारा किा गया। यह वित्तीय कार्य का मामला है। मो. मोकर्रम अंसारी शिक्षक का सेवा सत्यापन किस आधार पर किया गया। उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर समेत अन्य मामला भी आया है। तीन दिनों में स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें