Dhanbad News: राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की बैठक
Dhanbad News: मुराईडीह कॉलोनी के काली मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की बैठक हुई। बैठक में श्रमिकों की बुनियादी समस्याओं जैसे पेयजल संकट, जर्जर आवास और सफाई के मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। निर्णय लिया गया कि बरोरा एरिया प्रबंधन को समस्याएँ पेश की जाएँगी।

Dhanbad News: मुराईडीह कॉलोनी स्थित काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की बैठक हुई। बरोरा क्षेत्र संख्या-1 के संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुराईडीह व बुदोरा श्रमिक कॉलोनी में रह रहे श्रमिकों की बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श की गई। इसमें पेयजल संकट, जर्जर आवासों की मरम्मत तथा कॉलोनी में साफ-सफाई के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं से बरोरा एरिया प्रबंधन को जल्द अवगत कराते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।
मौके पर सचिव अशोक सिन्हा, प्रभारी मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष दीपक पासवान (एमपी), सुरेश चौधरी, उपसचिव उपेन्द्र यादव, ब्लॉक-2 अध्यक्ष रंजीत कुमार, काशी नाथ दास, कृष्णा चौहान, संजीत कुमार, अशोक नोनियां, बसंत कुमार, कमलेश चौहान, रंजीत शर्मा, धर्मेंद्र कुमार चौहान, राजू रवानी आदि मौजूद थे।

