Dhanbad News: आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाए प्रशासन: मेयर
Dhanbad News: धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने डीसी को पत्र लिखकर आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। बढ़ती आबादी और आधार सेवाओं की कमी के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आधार कार्ड सभी सरकारी सेवाओं का आधार बन चुका है, जिसके लिए नागरिकों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेयर संजीव सिंह ने डीसी को पत्र लिखकर आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और आधार सेवाओं की लगातार बढ़ रही जरूरत के बावजूद जिले में उपलब्ध आधार केंद्रों की संख्या पर्याप्त नहीं है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आधार सेवाओं की आवश्यकता
पत्र में कहा कि आधार कार्ड केवल एक पहचान-पत्र नहीं, बल्कि लगभग हर सरकारी और वित्तीय सेवा का आधार बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बैंकिंग सेवाएं, छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, मोबाइल सिम, शिक्षा और अन्य कई आवश्यक कार्य आधार से जुड़े हैं।
लोगों की परेशानियाँ
ऐसे में यदि लोगों को आधार नामांकन या अद्यतन के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़े तो यह व्यवस्था गंभीर है। वर्तमान में सीमित आधार केंद्रों पर अधिक भीड़ रहती है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, महिला, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधार बनवाने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, बायोमीट्रिक संशोधन समेत अन्य सेवाओं के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
सेवाओं की उपलब्धता
कई बार तकनीकी कारण अथवा भीड़ अधिक होने के कारण लोगों का काम नहीं हो पाता और उन्हें बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी आधार सेवाओं की उपलब्धता बेहद सीमित है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


