मेयर-पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ 18 को डिप्टी मेयर चुनाव
नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और 55 वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण 18 मार्च को होगा। इसी दिन डिप्टी मेयर के लिए चुनाव भी कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है, और वार्ड सदस्यों का नामांकन बाद में होगा। यह चुनाव परोक्ष प्रणाली से होगा, जिसमें आम मतदाता भाग नहीं लेंगे।

नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और 55 वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण 18 मार्च को होगा। इसी दिन डिप्टी मेयर के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए नौ मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे झारखंड के लिए डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर अलग-अलग तिथि जारी की है। यह चुनाव परोक्ष (अप्रत्यक्ष) प्रणाली से होगा। यानी आम मतदाता इसमें भाग नहीं लेंगे, बल्कि केवल निर्वाचित वार्ड सदस्य ही मतदान करेंगे। मेयर और अध्यक्ष इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। निर्वाचित वार्ड पार्षदों में से कोई भी डिप्टी मेयर या उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बन सकता है।
इस पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले सभी वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। नगर निगमों में मेयर को प्रमंडलीय उपायुक्त शपथ दिलाएंगे, जबकि नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को जिला प्रशासन शपथ दिलाएगा। इसके बाद डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। धनबाद में भी इसे लेकर तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह के स्थल को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। समाहरणालय के सभागार या फिर डीआरडीए हॉल में शपथ ग्रहण कराने की तैयारी चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



