ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादटिकट के लिए अपनों से ही मेयर को मिल रही चुनौती

टिकट के लिए अपनों से ही मेयर को मिल रही चुनौती

नगर निगम चुनाव में अभी तीन माह देर है लेकिन मेयर पद के दावेदार अभी से ही सामने आने लगे हैं। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को पार्टी में नजदीकियों से ही चुनौती मिल रही...

टिकट के लिए अपनों से ही मेयर को मिल रही चुनौती
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 18 Feb 2020 02:50 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम चुनाव में अभी तीन माह देर है लेकिन मेयर पद के दावेदार अभी से ही सामने आने लगे हैं। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को पार्टी में नजदीकियों से ही चुनौती मिल रही है। भाजपा में मेयर के टिकट की दावेदारी पार्षद ही कर रहे हैं।

भाजपा में मेयर के टिकट के दावेदार कई लोग लॉबिंग कर रहे हैं। पार्षद अशोक पाल और अंकेश राज भी मेयर के टिकट के लिए भाजपा में लॉबिंग कर रहे हैं। हालांकि पार्षदों का कहना है कि टिकट मिलने के बाद ही चुनाव लड़ेंगे। कभी मेयर के करीबी माने जाने वाले अरूण राय भी मेयर के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। टिकट बंटवारे का निर्णय पार्टी स्तर से होना है, लेकिन दावेदार अभी से तैयारी करने में जुट गए हैं।

ढुल्लू महतो की पत्नी भी हो सकती दावेदार

नगर निगम चुनाव में इस बार विधायक ढुलू महतो की पत्नी भी चुनाव लड़ सकतीं हैं। पार्टी के अंदर और बाहर इसकी चर्चा जोरों पर है। हालांकि सभी की नजर टिकट पर है। टिकट मिलने की स्थिति में ही दावेदार चुनाव लड़ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें