Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMassive Turnout for Maiya Samman Scheme Camps in Katras Dhanbad
मंईयां सम्मान योजना को लेकर तीनों शिविरों में उमड़ी भारी भीड़, कतरास अंचल कार्यालय का मुख्य गेट बंद

मंईयां सम्मान योजना को लेकर तीनों शिविरों में उमड़ी भारी भीड़, कतरास अंचल कार्यालय का मुख्य गेट बंद

संक्षेप:

धनबाद नगर निगम कतरास अंचल कार्यालय में मइया सम्मान योजना के तहत तीन शिविरों में भारी भीड़ उमड़ी। कतरास अंचल कार्यालय के सामने सबसे अधिक लोग थे। महिलाएं फॉर्म जमा करने के लिए संघर्ष करती रहीं, जिससे अफरा-तफरी भी हुई। कुल 2203 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकांश मइया योजना के थे।

Nov 29, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम कतरास अंचल कार्यालय क्षेत्र में शुक्रवार को लगाए गए तीन शिविर केंद्रों में मइया सम्मान योजना को लेकर भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ कतरास अंचल कार्यालय के सामने देखने को मिली, जहां वार्ड संख्या तीन और छह के लाभुक सुबह से ही लाइन में खड़े थे। छाताबाद अटल क्लीनिक में वार्ड संख्या दो और पांच तथा कतरास बाजार स्थित राजेंद्र क्लब में वार्ड संख्या एक और चार के लिए शिविर आयोजित किए गए थे। फॉर्म जमा करने की होड़ में महिलाओं और युवतियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ बढ़ने पर कतरास अंचल कार्यालय का मुख्य गेट बंद करना पड़ा, जिससे अफरा तफरी के बीच कुछ महिलाएं आपस में ही भिड़ गयी और कुछ देर के लिए शिविर का कार्य बाधित हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में नगर निगम कर्मचारियों और सिटी मैनेजर विश्वनाथ भगत की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आयी और फार्म जमा करने का क्रम पुनः शुरू हुआ। तीनों शिविरों में मइया सम्मान योजना के अलावा पेंशन योजना, बिजली विभाग, जलापूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा राशन कार्ड से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे। दिन भर चले शिविरों में सबसे अधिक आवेदन मइया सम्मान योजना के पहुंचे। कतरास अंचल कार्यालय में कुल 2203 आवेदन जमा हुए, जिसमें 1880 मइया योजना से संबंधित थे। राजेन्द्र क्लब में कुल 1649 में 1600 आवेदन सिर्फ मइया योजना के मिले। वहीं छाताबाद शिविर में सबसे अधिक 2980 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया। कतरास बाजार और छाताबाद शिविरों में नगर प्रबंधक शब्बीर आलम, हेमलता रजक, लाल कमल महतो, राहुल लायक सहित अन्य कर्मचारी व्यवस्था में जुटे रहे।