Dhanbad News: बड़कीटांड में झमाडा पाइपलाइन लीकेज से धंसी सड़क, फंसी हाइड्रा मशीन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: जामाडोबा-जीतपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे एक हाइड्रा मशीन फंस गई। ऑपरेटर की जान बच गई, लेकिन आस-पास के दुकानदार डर के मारे बंद हो गए। सड़क के नीचे लीकेज के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि स्थानीय लोगों का मानना था कि कोयला खनन इसके लिए जिम्मेदार है।

Dhanbad News: बड़कीटांड में झमाडा पाइपलाइन लीकेज से धंसी सड़क, फंसी हाइड्रा मशीन

Dhanbad News: जामाडोबा-जीतपुर मुख्य मार्ग के बड़कीटांड़ में रविवार को अचानक बड़ा गड्ढा बन गया। सड़क पर करीब सात फीट लंबा, तीन फीट चौड़ा और आठ फीट गहरा गड्ढा होने से वहां से गुजर रही एक हाइड्रा मशीन फंस गई। हालांकि, ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद डर से आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। बताते हैं कि सड़क के नीचे से गुजरी झमाडा की जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों में भ्रम था कि कोयला खनन के कारण सड़कें बार-बार धंस रही हैं, जबकि असल वजह पाइपलाइन लीकेज है। इसी जगह पर पहले भी दो बार सड़क धंस चुकी है, जिसकी कंपनी ने मरम्मत कराई थी।

इस तीसरी घटना से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। कंपनी के पीआरओ ने स्पष्ट किया कि यह भू-धंसान झमाडा पाइपलाइन में लीकेज के कारण हुआ है। फिलहाल पाइपलाइन में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। लीकेज ठीक होने के तुरंत बाद सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की बैरिकेडिंग करवाई और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।