गोमो: रेलवे के दूरसंचार विभाग के पीछे भीषण आग, लाखों के प्लास्टिक पाइप जलकर राख

Feb 01, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

गोमो रेलवे स्टेशन पर रविवार को दूरसंचार विभाग के कार्यालय के पीछे भीषण आग लग गई। आग ने खुले में रखे भारी मात्रा में प्लास्टिक पाइप को जला दिया। आग की लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

गोमो: रेलवे के दूरसंचार विभाग के पीछे भीषण आग, लाखों के प्लास्टिक पाइप जलकर राख

गोमो । गोमो रेलवे स्टेशन स्थित दूरसंचार विभाग के कार्यालय के पीछे रविवार को भीषण आग लग गई। इस अगलगी में वहां खुले में रखे रेलवे के भारी मात्रा में प्लास्टिक पाइप जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुआं दूर से ही आसमान में देखा जा रहा था। घटना के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बड़े नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है कि दूरसंचार विभाग के पीछे भारी संख्या में प्लास्टिक के पाइप डंप कर रखे गए थे। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।

प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपये के रेल संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया। फिलहाल दमकल की गाड़ियां और रेल कर्मचारी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। प्राथमिकता आग को रिहायशी इलाकों और मुख्य दफ्तर की ओर फैलने से रोकने की है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी चिंगारी या शॉर्ट सर्किट का नतीजा हो सकता है। रेल अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में पूरा ध्यान आग बुझाने पर है। स्थिति नियंत्रित होने के बाद एक जांच कमेटी गठित की जाएगी जो आग लगने के कारणों और हुए वास्तविक नुकसान का आकलन करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMassive Fire at Gomo Railway Station Destroys Plastic Pipes
;;;