Dhanbad News: वासेपुर आर मोड़ के पास फल दुकान में लगी आग
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में वासेपुर आर मोड़ के पास एक फल, सूखे मेवे और नमकीन की दुकान में देर रात आग लग गई। भगदड़ की स्थिति बनी और दमकल ने आग पर नियंत्रण पाया। दुकानदार वसीम खान ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए बैंक मोड़ थाने में शिकायत की है, जिससे हजारों की क्षति का अनुमान है।

Dhanbad News: धनबाद । वासेपुर आर मोड़ के पास शनिवार की देर रात 2:30 बजे फल ड्राई फ्रूट व नमकीन दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर दमकल ने किसी पर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकानदार को हजारों की क्षति होने का अनुमान है। दुकान मालिक वसीम खान ने जानबूझकर दुकान में आग लगाने का लगाय कर आरोप, बैंक मोड़ थाने में शिकायत की है।


