धनबाद रेलमंडल में चला टिकट चेकिंग अभियान
धनबाद मंडल में शनिवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद-कोडरमा खंड में चेकिंग की गई। 1066 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले शामिल थे। इस दौरान...

धनबाद। धनबाद मंडल में शनिवार को बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में धनबाद-कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल के विभिन्न खंडों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान के साथ चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी जांच की गई। अभियान में 1066 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान पांच लाख 36 हज़ार 545 रुपए जुर्माने के रूप में वसूली गई व कड़ी हिदायत दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।