आईटीआई गोविंदपुर में 12 को भर्ती कैंप, 1500 वैकेंसी

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में 12 जून को आईटीआई गोविंदपुर में भर्ती कैंप आयोजित होगा। बैरकपुर की एक कंपनी ने 1500 वैकेंसी की घोषणा की है, जिसमें महिलाओं के लिए 750 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 16,500 से 35,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। भर्ती में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

आईटीआई गोविंदपुर में 12 को भर्ती कैंप, 1500 वैकेंसी

धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईटीआई गोविंदपुर में 12 जून को भर्ती कैंप का आयोजन होगा। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर की एक कंपनी की ओर से 1500 वैकेंसी की घोषणा की गई है। आईटीआई योग्यताधारी के लिए ट्रेनी के 500 पद (इनमें महिलाओं के लिए 250 पद), डिप्लोमा व बीटेक योग्यताधारी के लिए ट्रेनी के 500 पद (इनमें महिलाओं के लिए 250 पद) तथा न्यूनतम 10वीं पास के लिए इम्पलाई के 500 पद (महिलाओं के लिए 250 पद) हैं। कुल 750 पद महिलाओं के लिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 16,500 रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। चयनित को दिल्ली व पुणे में पोस्टिंग मिलेगी।

भर्ती कैंप में भाग लेने वाले युवाओं को राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना जरूरी है। सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य कागजात लेकर आना है। बायोडेटा की प्रति भी लेकर जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।