ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमासस ने मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती

मासस ने मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती

मासस ने केंद्रीय कार्यालय पुराना बाजार में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई...

मासस ने मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 29 Sep 2020 03:53 AM
ऐप पर पढ़ें

मासस ने केंद्रीय कार्यालय पुराना बाजार में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह एक वामपंथी, समाजवादी विचारधारा के क्रांतिकारी योद्धा थे। वे बम फेंककर नहीं, अपने विचारों और आदर्शों के बल पर क्रांतिकारी बने। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत उनके विचार हैं। अंग्रेजी हुकूमत से देश की आजादी के लिए चले राष्ट्रवादी आंदोलन में भगत सिंह का नाम सबसे पहले क्रांतिकारियों में आता है। अपने विचारों के माध्यम से वे आज भी जीवित है।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भागत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का धर्म और कर्तव्य है। खासकर युवा वर्ग तक उनके विचार पहुंचने की मुहिम शुरू की जानी चाहिए। भगत सिंह का कहना था कि देश में हो या विदेश में, पूंजीपति हमारे शत्रु हैं। देश के लिए ये दुखद है ककि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के हाथों में देश को बेचने का ठेका ले रखी है। मौके पर सुभाष चटर्जी, बिंदा पासवान, राणा चट्टराज, भूषण महतो, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, राजेश बिरूवा, चौधरी भुईयां समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें