प्रणव बने मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा के अध्यक्ष
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादमारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा का चुनाव शनिवार को रवि रंजन (मिट्ठू) के आवासीय कार्यालय में हुआ। अध्यक्ष प्रणव गढ़याण, सचिव आदर्श गढ़याण और कोषाध्यक्ष रोहित खरकिया चुने गए। 15 जून से पौधारोपण और ब्लड डोनेशन कैंप लगाने का निर्णय लिया गया।

मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा का चुनाव रवि रंजन (मिट्ठू) के चिरकुंडा स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को हुआ। इसमें 2026-2027 के लिए अध्यक्ष प्रणव गढ़याण, सचिव आदर्श गढ़याण व कोषाध्यक्ष रोहित खरकिया को चुना गया। निर्णय लिया गया कि 15 जून से क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाने पर सहमति बनी। मौके पर मिठ्ठू गड्याण, विपुल शर्मा, अनुराग गढ़याण, मुकुल अग्रवाल, नारायण आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


