Marwari Youth Forum Celebrates Cow Service A True Identity of Humanity मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने झरिया गोशाला में गो माता की सेवा की, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMarwari Youth Forum Celebrates Cow Service A True Identity of Humanity

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने झरिया गोशाला में गो माता की सेवा की

झरिया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा गौ सेवा - सच्ची मानवता की पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ माता की सेवा के माध्यम से मानवता और करुणा के मूल्यों को बढ़ावा देना था। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 15 May 2025 03:52 PM
share Share
Follow Us on
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने झरिया गोशाला में गो माता की सेवा की

झरिया, वरीय संवाददाता मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा गुरुवार को आयोजित गौ सेवा - सच्ची मानवता की पहचान कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्री झरिया-धनबाद गौशाला, बस्ताकोला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ माता की सेवा के माध्यम से मानवता, करुणा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को पुष्ट करना था। सुबह में कार्यक्रम की शुरुआत मंच के सदस्यों द्वारा गौशाला में गौ माता को गुड़, चोकर एवं हरी घास अर्पित कर की गई। सभी सदस्य सेवा भाव से प्रेरित होकर पूरे मनोयोग से इस कार्य में सहभागी बने। गौशाला परिसर में शांति, श्रद्धा और समर्पण का वातावरण देखने को मिला। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में गौरक्षा और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह सेवा सिर्फ पशु के प्रति नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के प्रति हमारी करुणा और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ी के अंदर संस्कार पहुंचाना हमारा दायित्व है, और ऐसे आयोजन उसके लिए एक सशक्त माध्यम हैं। मंच सदैव ऐसे सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने कहा कि "हमारा उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा की भावना को जागृत करना है। मौके पर कोषाध्यक्ष किरण शर्मा जनसंपर्क पदाधिकारी विकास अग्रवाल संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, हितेन शर्मा, चंदन पटवारी, अंकित तुलस्यान, पंकज जलुका, अविनाश अग्रवाल, जोनी शर्मा, अनिता शर्मा, प्रेम, अरविंद शर्मा, बृद्धि अग्रवाल, नंदिनी गर्ग, खुशबू अग्रवाल, उनिका, सुनीता शर्मा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।