ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझरिया व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनी दीपावली

झरिया व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनी दीपावली

अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य के विजय के प्रतिक दीपावली का त्योहार रविवार को झरिया व आस पास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। दीपोत्सव...

झरिया व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनी दीपावली
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 13 Nov 2023 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य के विजय के प्रतिक दीपावली का त्योहार रविवार को झरिया व आस पास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया।
दीपोत्सव पर लोगों ने अपने -अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी शतरंगी लाईटों, फूल मालाओं से सजाया। रंग बिरंगी शतरंगी विद्युत लाईटों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र जगमगाते रहे। सरसों तेल, घी से मिट्टी के दीये जलाएं, रंगोलिया बनाया। शाम को भगवान गणेश एवं महालक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना की। बच्चों ने जोरदार आतिशबाजी किया। वही अपने माता पिता एवं बड़ेजनों को प्रमाण कर आशीर्वाद लिया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली को लेकर सुबह से ही झरिया बाजार में खरीदरों की भीड़ उमडी रही। खरीदारों के भीड़ के कारण शहर के मेन रोड़, सब्जी पट्टी, जोगी पट्टी, सिन्दुरिया पट्टी में काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने अपने जेब के अनुसार दीपावली की खरीदारी की। भगवान गणेश जी लक्ष्मी जी की मूर्ति, मिठाई, मिट्टी के दीये, फल फूल, कमल फूल की बिक्री जोरों पर रही। 10 रूपये 50 रूपये तक कमल के फूल बिके। जबकि गेंदा फुल 200 से 350 रूपया कुढ़ी बिका। लड्डू 160 रूपये से 350 रूपये किलो बिकी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें