Dhanbad News: पीएम आवास के लाभुकों को देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स
Dhanbad News: धनबाद में पीएम आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखा है, जिसमें पीएम आवासों की जानकारी मांगी गई है। लगभग दस हजार लोग इस दायरे में आएंगे। वर्तमान में बाबूडीह में 320 मल्टीस्टोरी पीएम आवासों से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। अबतक पीएम आवास में रहने वाले कुछ लोग ही होल्डिंग टैक्स दे रहे थे, लेकिन ऑडिट विभाग की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर पीएम आवास में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। धनबाद में जितने भी पीएम आवास बने हुए हैं, उन्हें इस दायरे में लाते हुए टैक्स लिया जाएगा। इस निर्णय के बाद लगभग दस हजार लोग प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आएंगे। धनबाद में दस हजार पीएम आवास की मंजूरी मिली है, जिनमें से चार हजार प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं तो कुछ मंजूरी तक ही सीमित हैं। पीएम आवास और निर्माणाधीन आवास को टैक्स में दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में बाबूडीह में 320 मल्टीस्टोरी पीएम आवास से ही प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों को एग्रीमेंट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भी लिया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने अब बचे पीएम आवास का डाटा बेस तैयार करने के लिए नगर निगम से जानकारी मांगी है। इसमें जितने पीएम आवास हैं, उन्हें होल्डिंग नंबर आवंटित कर टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। उन्हें नोटिस भेजकर टैक्स देने को बोला जाएगा। नगर विकास विभाग के नगरीय निदेशालय के सहायक निदेशालय ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पीएम आवास की जानकारी फॉर्मेट में भरकर मांगी है।
पीएम आवास पर प्रॉपर्टी टैक्स
धनबाद, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। अबतक पीएम आवास में रहने वाले कुछ लोग ही होल्डिंग टैक्स दे रहे थे, लेकिन ऑडिट विभाग की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर पीएम आवास में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। धनबाद में जितने भी पीएम आवास बने हुए हैं, उन्हें इस दायरे में लाते हुए टैक्स लिया जाएगा। इस निर्णय के बाद लगभग दस हजार लोग प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आएंगे। धनबाद में दस हजार पीएम आवास की मंजूरी मिली है, जिनमें से चार हजार प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं तो कुछ मंजूरी तक ही सीमित हैं। पीएम आवास और निर्माणाधीन आवास को टैक्स में दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में बाबूडीह में 320 मल्टीस्टोरी पीएम आवास से ही प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों को एग्रीमेंट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भी लिया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने अब बचे पीएम आवास का डाटा बेस तैयार करने के लिए नगर निगम से जानकारी मांगी है। इसमें जितने पीएम आवास हैं, उन्हें होल्डिंग नंबर आवंटित कर टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। उन्हें नोटिस भेजकर टैक्स देने को बोला जाएगा। नगर विकास विभाग के नगरीय निदेशालय के सहायक निदेशालय ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पीएम आवास की जानकारी फॉर्मेट में भरकर मांगी है।


