ओबी भराई के बाद आउटसोर्सिंग परियोजना से निकल रहा गैस व धुआं हुआ बंद
कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में नीला गैस और धुंआ निकलने की घटना को प्रबंधन ने बंद करवा दिया। रविवार को आग की लपटों पर काबू पाने के बाद, सोमवार को मशीनों की मदद से धुंआ और आग को रोका गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन उन्होंने प्रबंधन की कार्रवाई को खानापूर्ति बताया।

सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना से निकल रहे नीला गैस व धुंआ को सोमवार को प्रबंधन ने काफी मशक्कत के बाद बंद करवाया। बता दें कि रविवार को बिहार धौड़ा व पाण्डेडीह छह नंबर के समीप निकल रहे आग की लपटे पर प्रबंधन ने ओबी भराई कर काबू पाया। सोमवार की सुबह उक्त स्थान पर ओबी भराई काम शुरू किया गया। काफी देर तक मशीन से काम लिया गया तब जाकर नीला धुआं व आग की लपटे बंद हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इधर बिहार धौड़ा व पांडेडीह छह नंबर बस्ती के रामा भुइयां व संतोष चौहान ने बताया कि प्रबंधन की यह कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति है, तेज हवा के झोंका से पुनः आग व गैस बढ़ सकता है।
प्रबंधन हमलोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराएं। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व भूमि आउटसोर्सिंग पैच के बिहार धौड़ा के समीप गैसयुक्त नीला धुंआ व आग की लपटे निकलना शुरू हो गया था, जिससे लोग सकते में आ गए थे। उन लोगों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी थी। मैनेजर जयंत कुमार ने बताया कि आग व धुंआ व गैस पर काबू पा लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


