गोमो के युवक को सांप ने डंसा, गंभीर
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद मेडिकल अस्पताल में 39 वर्षीय खीरू राय को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। वह अपने घर के आंगन में बैठे थे, तभी सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खीरू राय मजदूरी करते हैं और उनका बाएं हाथ में सांप के डंसने का निशान है।

धनबाद। धनबाद मेडिकल अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गोमो के चैता निवासी खीरू राय (39) अपने घर के बाहर आंगन में बैठे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में गंभीर युवक का इलाज चल रहा है। खीरू राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि युवक के बाएं हाथ में सांप ने डंसा है। परिजनों के अनुसार डंसने के बाद सांप जंगल की ओर भाग गया।
खीरू राय मजदूरी करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


