लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

धनबाद। धनबाद मेडिकल अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गोमो के चैता निवासी खीरू राय (39) अपने घर के बाहर आंगन में बैठे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में गंभीर युवक का इलाज चल रहा है। खीरू राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि युवक के बाएं हाथ में सांप ने डंसा है। परिजनों के अनुसार डंसने के बाद सांप जंगल की ओर भाग गया।
खीरू राय मजदूरी करता है।