Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMan Creates Chaos at Dhanbad Station Threatens Overhead Wires
धनबाद स्टेशन पर कंटेनर ट्रेन पर चढ़ा विक्षिप्त, रोकनी पड़ी रेलगाड़ी

धनबाद स्टेशन पर कंटेनर ट्रेन पर चढ़ा विक्षिप्त, रोकनी पड़ी रेलगाड़ी

संक्षेप:

धनबाद स्टेशन पर सोमवार को एक विक्षिप्त व्यक्ति ने हंगामा किया। वह कंटेनर ट्रेन की छत पर चढ़ गया और ओवरहेड तार को छूने की धमकी देने लगा। सुरक्षा के लिए बिजली काटी गई, जिससे ट्रेन कुछ देर रुकी रही। आरपीएफ ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह जूते से हमला करने लगा। अंततः उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Nov 18, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद धनबाद स्टेशन पर सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक विक्षिप्त ने जमकर हंगामा मचाया। वह कंटेनर ट्रेन की बोगी की छत पर सवार हो गया था। बार-बार वह हाईटेंशन ओवरहेड तार को छूने की धमकी दे रहा था। उसकी सुरक्षा को देखते हुए आनन-फानन में ओवरहेड तार की बिजली काटी गई। इस कारण धनबाद स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर के लिए थम गई। कंटेनर ट्रेन धनबाद स्टेशन के लूप लाइन पर आकर रुकी थी, इसी बीच यात्रियों की नजर उस लड़के पर पड़ी। वह शुरू में ट्रेन पर सोया हुआ था। जब लोग शोर मचाने लगे तो वह ट्रेन की छत पर खड़ा हो गया और ओएचई को छूने की धमकियां देने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरपीएफ और रेल पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की एक सुनने को तैयार नहीं था। बाद में सीढ़ी लगाकर आरपीएफ ने उसे उतारने का प्रयास किया तो उसने आरपीएफ जवानों पर जूते से हमला बोल दिया। एक जवान दूसरे रास्ते से कंटेनर बोगी पर सवार हुआ और काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। आरपीएफ ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है।