मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झरिया में विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. दिलीप कुमार और वरुण कुमार ने बच्चों को मलेरिया के लक्षण, रोकथाम और इलाज के बारे में जानकारी दी। मलेरिया से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई।

मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

झरिया। विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया द्वारा डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. दिलीप कुमार और वरुण कुमार ने स्कूली बच्चों को मलेरिया के लक्षण, रोकथाम और इलाज की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दिलीप ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए घरों के आसपास जलजमाव न होने दें, कूलर और टंकियों की नियमित सफाई करें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत रक्त की जांच कराने और मलेरिया की पुष्टि होने पर 14 दिनों का पूर्ण उपचार लेने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।