Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMajor Ticket Checking Drive in Dhanbad 962 Ticketless Passengers Fined 5 44 Lakh

962 बेटिकट यात्रियों से 5.44 लाख वसूला जुर्माना
संक्षेप:
धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 962 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने उनसे 5 लाख 44 हजार 480 रुपये का जुर्माना वसूला। चेकिंग स्क्वायड ने ट्रेनों में भी यात्रियों की टिकट की जांच की, और अधिक सामान ले जाने वाले यात्रियों से भी जुर्माना लिया गया।
Nov 30, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद। धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 962 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे रेलवे ने पांच लाख 44 हजार 480 रुपए का जुर्माना वसूला। स्टेशनों के साथ-साथ स्क्वायड टीमों ने ट्रेनों में भी यात्रियों की टिकट जांच की। स्टेशन पर ज्यादातर वैसे यात्री पकड़े गए जो एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट लेकर सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रा कर रहे थे। बिना बुक किए मानक से अधिक सामान लेकर चलने वाले यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




